जीआरपी ने कच्ची शराब और नकदी के साथ एक दबोचा
काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर। जीआरपी व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने काशीपुर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर 64 पाउच कच्ची शराब व बिक्री के 1,170 रुपये बरामद किए हैं। बुधवार की शाम जीआरपी चौकी काशीपुर की एसआई तरन्नुम सईद के नेतृत्व में पुलिस टीम को समपार संख्या-43 से कोयला अनलोडिंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के कच्ची शराब बेचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बुलडोजर मशीन के पास बैठे संदिग्ध को दबोच लिया। व्यक्ति ने अपना नाम कंचन सिंह निवासी वार्ड नंबर 18 होली चौक, मोहल्ला टांडा उज्जैन बताया। पुलिस के अनुसार बेरोजगारी व बीमारी के कारण घर का खर्च चलाने शराब बेचता है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ आरोपी पकड़ा जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.