फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- टूंडला में जीआरपी टूंडला ने नगर के रेलवे स्टेशन पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनसे 40 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष जीआरपी मोनू कुमार आर्य के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इनके पास पिट्ठू बैग थे। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें अपने पास बुलाया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। थाने में पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो इनके बैग में 20-20 क्वाटर अंग्रेजी शराब थी। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दीपक नाथ पुत्र विष्णु नाथ निवासी कारीपुरा थाना मटिया जिला गोलपुरा असम एवं नूर अली पुत्र हाफिज अली निवासी पुपर जुतिया फंगारा थाना बैहाटा जिला कामरूप असम बताया। बरामद शराब की कीमत करीब 7900 रुपये है। जीआरपी ने दोनों को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.