जीआरपी जवान से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बस्ती, मई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने जीआरपी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हत्या आदि मामले के आरोपी हिस्ट्रीशीट की पुलिस से मुठभेड़ भी हो चुकी है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है।कोतवाली थानाक्षेत्र के मूड़घाट पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल सुभाष निषाद के साथ उस समय मारपीट हो गई, जब वह किसी सवारी का इंतजार कर रहा था। उसके साथ कार सवारों ने मारपीट की। जीआरपी सिपाही अवकाश लेकर अपने घर जा रहा था। मारपीट की सूचना जीआरपी दीवान ने पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ।एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हुई। टीम ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अनुज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.