हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर कार्यप्रणाली, सुदृढ़ गुणवत्ता प्रबंधन और जनसेवा के उच्च मानकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। रेलवे स्टेशन स्थित थाना जीआरपी हरदोई को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के बाद आईएसओ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी हरदोई पंकज कुमार भास्कर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जीआरपी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी राजेश मोदक डी. राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक जीआरपी सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी द्वितीय लखनऊ हृषिकेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त थाना ज...