जीआरपी के हत्थे चढ़ीं जहरखुरान दो महिलाएं, चोरी का पर्स बरामद
बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता जीआरपी थाने की पुलिस ने शनिवार को जहरखुरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का पर्स व रुपये आदि बरामद हुए हैं। महाराष्ट्र की रहने वाली दोनों महिलाएं ट्रेनों में नशीला पदार्थ सुंघाकर यात्रियों को लूटने का काम करती हैं।जीआरपी थानाध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि छतरपुर जनपद (मध्य प्रदेश) के नौगवां निवासी स्नेहा कुशवाहा पत्नी भरत कुशवाहा शनिवार को चंबल एक्सप्रेस में हरपालपुर से आ यात्रा कर रही थी। इसी बीच दो महिलाओं ने हैंडबैग के अंदर रखा गुलाबी पर्स पार कर दिया। उसमें पांच सौ रुपये व चांदी की बिछिया थीं। स्नेहा जब बांदा पहुंची तो देखा तो पर्स गायब था। उसने जीआरपी थाने में इसकी जानकारी दी। जीआरपी ने एक घंटे के अंदर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पर्स भी बरामद हो गया। दोनों महिलाओं के खिलाफ रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.