इटावा औरैया, मार्च 28 -- जीआरपी ने 8 साल से गैंगस्टर व अन्य मामलों में फरार चल रहे एक वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर का रहने बाले आस मोहम्मद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट जहरखुरानी एनडीपीएस एक्ट चोरी आदि के अभियोग थाना जीआरपी इटावा पर पंजीकृत हैं।अभियुक्त जमानत पर रिहा होने के बाद से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलकर दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में रह रहा था। उनके नेतृत्व में टीम में शामिल एसआई कोमल कुंतल हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार आलोक कुमार तथा कांस्टेबल अरुण कुमार ने आस मोहम्मद को बदरपुर पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...