प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला करने के मामले में प्रयागराज जीआरपी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी को विवेचना सौंपी गई है। हमलावर की तलाश में पिछले 24 घंटे में कई बिंदुओं पर जांच की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।अब तक जीआरपी ने आशुतोष ब्रह्मचारी, उनके साथी सुधांशु, सीआईटी मुस्ताक अहमद और अटेंडेंट राजरूप साकेत से पूछताछ की है। इसके अलावा जिस ट्रेन में हमला हुआ था, वहां की वीडियोग्राफी कराई लेकिन न तो खून के धब्बे मिले और न ही कोई ऐसा क्लू जिससे हमलावर तक पहुंचा जा सके। जख्मी आशुतोष की मेडिकल रिपोर्ट से भी कोई मदद नहीं मिली। जीआरपी सूत्रों की मानें तो विवेचना के दौरान अब आशुतोष ब्रह्मचारी, सुंधाशु, दोनों रेलकर्मी और उस केबिन में सफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.