प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था फोर्स की कमी के कारण गंभीर संकट में है। प्रयागराज परिक्षेत्र में ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनें बिना एस्कॉर्ट के ही संचालित हो रही हैं।प्रयागराज जीआरपी थाने में दर्ज हो रही चोरी की घटनाएं हर साल बढ़ रही हैं। 2022 में 422, 2023 में 389, 2024 में 596 तो 2025 में 707 मामले जीआरपी थाने में दर्ज हुए, जिसमें ज्यादातर मामले यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी से संबंधित हैं। इस वर्ष 2026 में अब तक ट्रेनों में चोरी के 150 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने 77 हजार से भरा बैग खोजकर लौटाया यह आंकड़े संकेत देते हैं कि ट्रेनों में चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। ये आंकड़े सिर्फ प्रयागराज जीआरपी थाने में...