जीआरपी के खिलाफ डीआरएम से शिकायत
लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग कर्मचारी ने जीआरपी के खिलाफ एनईआर लखनऊ मंडल के डीआरएम से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि जीआरपी कर्मी हर महीने पैसे की मांग करते हैं, नहीं देने पर प्रताड़ित करते हैं। शिकायत के मुताबिक इस प्रकरण को जीआरपी एसपी तक ले जाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में डीआरएम से हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। सीट देने के बदले रेलकर्मियों ने पैसे लिएलखनऊ। पुष्पक एक्सप्रेस में सीट देने के बदले एसी स्टाफ ने पैसे लिए। ट्रेन चलने के बाद और पैसों की मांग की। इसकी शिकायत यात्री शशि प्रकाश ने एक्स पर रेलवे की। यात्री ने कहा कि उसके बाद पैसे देने के स्क्रीन शॉट सहित अन्य साक्ष्य भी हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.