जीआरपी की महिला हेल्प डेस्क कई महीनों से बंद
शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। महिला समाधान की बात करने वाली जीआरपी पुलिस के पास कई महीनों से हेल्पडेस्क ही नहीं है। महिला यात्री प्लेटफार्म पर अपनी समस्या नहीं बता पा रही हैं। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जीआरपी थाना में भी हेल्प डेस्क बनाई गयी थी। नया थाना शिफ्ट होने के बाद हेल्प डेस्क का चैंबर उखाड़कर किनारे रख दिया गया, जिसके बाद धूल जमी हुई है। महिलाओं की समस्या सुनने को स्थापित इस व्यवस्था की उपयोगिता सवालों के घेरे में आ गई है। थाने पर सब कुछ पहले की तरह ही चलता दिखाई दिया। यहां महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी तो रहती है, लेकिन समस्या सुनने को मौजूद नहीं रहती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.