रामपुर, अप्रैल 19 -- बिलासपुर। रविवार तड़के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और कारोबारी से लूट के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि आवश्यक बल प्रयोग कर चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से दो तमंचे और दो खोखों सहित चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी मिसरा सिंह के बाएं पैर में गोली लगी है। तीन अन्य आरोपियों में नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह उर्फ डेविड तथा रम्पुरा (रुद्रपुर) निवासी गौरव और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.