जीआरपी का बड़ा ऑपरेशन, 26 लाख के 218 मोबाइल बरामद
झांसी, मई 25 -- झांसी। झांसी जीआरपी ने यात्रियों के गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। झांसी जीआरपी लगातार यात्रियों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में एसपी रेलवे के निर्देशन और सीओ रेलवे के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने सर्विलांस तकनीक की मदद से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन ट्रेस किए। बरामद किए गए मोबाइलों में वनप्लस, सैमसंग, रेडमी और ओप्पो जैसी कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं। जीआरपी पुलिस ने 218 मोबाइल उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.