मुरादाबाद, फरवरी 21 -- पुलिस महानिदेशक उप्र श्री राजीव कृष्ण ने राजकीय रेलवे पुलिस उप्र के प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया। पुलिस मुख्यालय लखनऊ के चिंतन सभागार में रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा-उभरती चुनौतियां विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला 'अंकुश' का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने किया। बताया कि उप्र में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव रंजन ने एंटी सेबोटॉज एवं पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम, शस्त्र तस्करी एवं अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने नकली भारतीय मुद्रा नोट की रोकथाम के बारे में बताया। आरपीएफ एवं जीआरपी के सभी अनुभागों के अधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.