आगरा, मार्च 8 -- जीआरपी आगरा कैंट ने रविवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह आगरा कैंट स्टेशन से एक युवक को दबोचा गया। युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी में 7 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विवेक श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी जौनपुर बताया। बरामद गांजे की बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आया था। आगरा से ट्रेन से उतरकर उसे बेचने जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.