देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। जीआरडी पब्लिक स्कूल में एनसीसी यूनिट की ओर से सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली। इस चयन प्रक्रिया में एनसीसी से जुड़ने के इच्छुक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नामांकन प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ जीसीआई मंजू केंथुरा, नायब सूबेदार जावेद अली, पूर्व हवलदार जगमोहन और पूर्व हवलदार विक्रम के मार्गदर्शन में किया गया। उनके साथ सीटीओ दीपिका चौहान भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...