बरेली, मार्च 22 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरएम स्कूल के डोहरा रोड परिसर में जूनियर विंग के नन्हे सितारों के लिए अपग्रेडिंग समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी के छात्रों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वायुसेना में कमांडर वर्क्स इंजीनियर पद पर कार्यरत कर्नल प्रमोद कुमार दलाल, विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत एवंं प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। ‎नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वागत गान, कविताओं और मनमोहक नृत्य प्रदर्शनों से अभिभावकों और श...