जीआरएम डोहरा में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
बरेली, जून 28 -- जीआरएम डोहरा में विद्यार्थियों को शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता और श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार के आसनों और प्राणायामों का विस्तृत अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम, खड़े होकर किए जाने वाले आसनो में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन या सुखासन, वज्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन समेत आसन कराए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के नियमित और वैज्ञानिक योगाभ्यासों से विद्यालय के छात्र शारीरिक रूप से चुस्त और मानसिक रूप से अधिक सजग बनते हैं। खेल प्रशिक्षक विकास शर्मा, योगेन्द्र सिंह नेगी, खुशबू गंगवार, दामिनी भट्ट, शिवी पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.