बरेली, मई 16 -- ‎‎ - खेलकूद प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्नों ने दिखाया उत्साह और हुनर ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरएम स्कूल, नैनीताल रोड ब्रांच के जूनियर विंग में शनिवार को जंगल सफारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह रावत एवं समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल 'जौली' (प्रबंधक, जीआरएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवं रिद्धि अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। ‎मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर 'एथलेटिक मीट' का शुभारंभ किया। इसके पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'जंगल सफारी' थीम रही, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और अन...