सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। जीआई सर्वे के सेल्फ एसेसमेंट को लेकर नगर निगम के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोप लगाया सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म की जांच के नाम पर शहर की जनता का उत्पीड़न कर अवैध धन उगाही की जा रही है। सपा पार्षद टिंकू अरोड़ा ने बताया जीआई सर्वे को लेकर पार्षद दल पहले से विरोध और धरना प्रदर्शन कर रहा था। नगर निगम कार्यकारिणी और ट्रस्टियों ने निर्णय लेते हुए सेल्फ एसेसमेंट का विकल्प दिया था, ताकि जिस व्यक्ति को जीआई सर्वे का नोटिस मिले वह स्वयं फॉर्म भरकर जमा कर सके और उसे स्वीकार किया जाए। आरोप लगाया तृतीय श्रेणी कर्मचारी सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म की जांच के नाम पर जनता को परेशान कर रहे हैं और अवैध वसूली कर रहे हैं।पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त प्रदीप...