जीआईसी सुंई में टपकती छत के नीचे बैठने को मजबूर छात्र
चम्पावत, जुलाई 24 -- जगदीश राय, लोहाघाट। जीआईसी सुंई के विद्यार्थी टपकती छत के नीचे बैठने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने विद्यालय का नया भवन बनाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जीआईसी सुंई के एसएमसी अध्यक्ष चन्द्रकांत चौबे ने बताया कि यहां दो भवन नए बने हैं। जबकि पुराने भवन में कक्षा छह से दस तक की कक्षाओं में पढाई होती है। भवन की मरम्मत न होने के कारण बारिश में छत टपकती है। बताया कि फर्शऔर शौचालय भी टूट गया है। जिससे छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी उन्होंने प्रशासन से स्कूल के पुराने भवन को ठीक करने या उसके स्थान पर नया भवन बनाने की मांग की। लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधानाचार्य बीरबल ने बताया कि स्कूल में पांच कमरे जीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.