चम्पावत, मार्च 5 -- लोहाघाट जीआईसी सुई की छात्रा चंद्रा चौबे का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर लोगों ने खुशी जताई। जीआईसी सुई के प्रधानाचार्य बीरबल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के चंपावत जनपद स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सूई की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा चंद्रा चौबे का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा चंद्रा पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। सफलता से उनके पिता नवीन चौबे एवं माता पूजा चौबे और पूर्व ग्राम प्रधान भवन चौबे सहित विधायक परिवार ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.