जीआईसी सिंडौस के शिक्षक अनिल, हिमांशु का सिविल सर्विसेज के ट्रायल के लिए चयन
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इटावा, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस के दो शिक्षकों का सिवेल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हो गया है। इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अनिल कुमार वर्मा एथलेटिक्स व हिमांशु यादव बास्केटबॉल का चयन सिविल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ है। चयन के बाद अब ये दोनों शिक्षक मेरठ व बस्ती अपने अपने खेलों में चयन के लिए जाएंगे। इस चयन से विद्यालय परिवार में प्रसन्नता है। प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार दीक्षित न हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, पीईएस डॉ. मुकेश यादव, मनोज कुमार राणा यादव, विमल कुमार व जिले के व्यायाम शिक्षकों ने भी बधाई दी है। यह दोनो शिक्षक इसमें सफल होने पर उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.