रुद्रपुर, दिसम्बर 22 -- शांतिपुरी, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पंचायत भवन शांतिपुरी नंबर एक में सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी कार्की एवं पूर्व दर्जाधारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल ने स्वयंसेवकों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण अपनाने का आह्वान किया। सरोजिनी कार्की ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की घोषणा की। डॉ. गणेश उपाध्याय ने एनएसएस को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की मजबूत कड़ी बताया। प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट एवं शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.