जीआईसी में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम
अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। यह मल्टी-स्पोर्ट्स इंडोर हॉल छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका निर्माण कार्य सीएंडडीएस व उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा किया जाएगा। एक वर्ष के अंदर निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस मल्टी-स्पोर्ट्स इंडोर हॉल के साथ आंतरिक एवं बाहरी प्लंबिंग, सेनेटरी व सीवरेज कार्य, आंतरिक विद्युतीकरण तथा अन्य संबंधित अवस्थापना कार्य भी शामिल किए गए हैं। 20 जनवरी 2026 तक विभाग को 216 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है क्योंकि कार्यस्थल पर मौजूद जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.