मिर्जापुर, फरवरी 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में गुरुवार 26 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 265 वर-वधू का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। जिले के प्रत्येक ब्लाकों से विवाह के लिए वर-वधू का चयन कर सत्यापन किया जा रहा है। वहीं प्रत्येक जोड़े की शादी पर एक लाख रूपये खर्च किया जाएगा। इनमें 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा 25 हजार रुपये विवाह संस्कार पर खर्च होगा। वधू को साड़ी, चांदी की पायल, बिछिया व अन्य उपहार दिए जाएंगे। इसके अलावा 15 हजार रुपये वर-वधू की तरफ से शादी समारोह में आने वाले परिजनों के भोजन, पण्डाल और फर्नीचर पर खर्च किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने बताया किर सामूहिक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.