इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में पुस्तक मेला लगाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने इसका शुभारम्भ किया। मेले में एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही विद्यार्थियों के उपयोग की अन्य किताबें भी थीं। प्रधानाचार्य डा. दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें कक्षा 9 से 12 तक की पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। छात्रों की सुविधा के लिए विद्यालय में पुस्तक मेला लगाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि छात्र इस मेले का लाभ उठाएं यहां पर एनसीईआरटी की किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- जीआईसी में लगा पुस्तक मेला, छात्रों में उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.