पिथौरागढ़, दिसम्बर 24 -- पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी मार्ग में अटल पार्क का शुभारंभ हुआ। बुधवार को मेयर कल्पना देवीलाल ने नवनिर्मित पार्क का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत व पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवीलाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष उमेश मेहर की अध्यक्षता में हुआ। संचालन कोमल मेहता ने किया। यहां जिला महामंत्री इंद्र सिंह लुंठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महेश पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह वल्दिया, सुभाष जोशी, चारु चंद्र जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, नगर अध्यक्ष विप्लव शाह, जिला मीडिया प्रभारी कवींद्र साह ठुलघरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.