जीआईसी भिंगराड़ा में आयोजित किया मेधावी सम्मान समारोह
चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर जोशी की ओर से मेधावी बच्चों को शैक्षिक सामग्री के साथ आर्थिक राशि भेंट की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक संघ का गठन भी किया गया। प्रधानाचार्य पंकज पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अमर सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा नवीन नाथ को अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं कोपुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जीआईसी भिंगराड़ा में आयोजित किया मेधावी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.