बाराबंकी, मई 24 -- सूरतगंज, संवाददाता। क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय हाई स्कूल के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय भवन के निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी करते हुए पीली ईंट, निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के बावजूद निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधार नहीं हो रहा, जिससे बनने वाले भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय हाई स्कूल के निर्माण कार्य में भारी अन...