चम्पावत, दिसम्बर 24 -- पाटी। न्याय पंचायत रौलमेल के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियंस प्रतियोगिता एवं खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दीपक भट्ट अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन एवं हेम शर्मा रहे। कार्यक्रम के संयोजन प्रदीप जोशी प्रधानाचार्य, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पाटी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालक एवं बालिकाएं वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें कुल 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई अंडर 14 तथा अंदर-19 अंडर 14 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में धीरज मेहता बालिका वर्ग में नंदनी मेहता 600 मीटर में चंचला,युगल कुमार,लंबी कूद में अर्जुन एवं नंदनी गोला फेक में वैसाली ,युगल कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 19 में 100 मीटर में आदर्श कुमा...