उरई, फरवरी 17 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में सार्वजनिक पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पाठकों में पठन संस्कृति के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने डीाअईओएस को निर्देशित किया कि जीआईसी परिसर में स्थित जर्जर भवन का नियमानुसार ध्वस्तीकरण कराया जाए तथा उसी स्थान पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से एक आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह मॉडल लाइब्रेरी जनपद के युवाओं के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगी। जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय की वार्षिक विकास योजना के निर्धारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाए। उन्होंने पुस्तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.