चम्पावत, अप्रैल 13 -- चम्पावत। जीआईसी धौन में कक्षों के अभाव में छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच चौड़ीकरण के कारण खतरे में आए जीआईसी धौन के पांच कमरों को दो साल पूर्व ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन ध्वस्त कमरों के स्थान पर नए कक्षों का निर्माण नहीं हो सका है। अभिभावक लीलाधर भट्ट के अनुसार इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। इधर सीईओ मान सिंह का कहना है कि जीआईसी धौन में कक्ष निर्माण के प्रस्ताव निदेशालय भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.