चम्पावत, अप्रैल 10 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। पीएमश्री जीआईसी चौमेल में वार्षिकोत्सव, एल्मुनी मीट और विज्ञान प्रदर्शनी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार को प्रधानाचार्य राजेश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, राशिस. जगदीश अधिकारी, पंचदेव पांडेय रहे। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें वार्षिक परीक्षा में अव्वल, विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य और जिले में स्थान आने वाले,खेल में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका कृष्ण प्रिया जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ...