जीआईसी खैरा बाजार का किया भ्रमण
बहराइच, अगस्त 14 -- तेजवापुर, संवाददाता। द हंस फाउंडेशन की टीम ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज खैरा बाजार का भ्रमण कर शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। सीनियर रीजनल मैनेजर कृष्णा, कार्यक्रम प्रबंधक रजनीश, परियोजना प्रबंधक अंजली एवं परियोजना समन्वयक संगीता ने प्रधानाचार्य अम्बरीष शुक्ल एवं शिक्षक लाल बहादुर ने कंप्यूटर आधारित शिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए ट्यूटर निखिल कुमार एवं हिमांशु से प्रगति और कार्यशैली की जानकारी ली। सीनियर रीजनल मैनेजर कृष्णा ने ट्यूटर के शिक्षण कार्य की सराहना की। टीम ने कक्ष की साफ-सफाई और विद्यार्थियों की स्व-अटेंडेंस व्यवस्था की भी प्रशंसा की। भ्रमण के दौरान जीवन कौशल शिक्षक श्रीचंद यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.