प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ और 11 में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा कक्षा नौ में 188 और कक्षा 11 में 266 बच्चे सफल हुए हैं। इन दोनों के लिए क्रमश: 220 और 277 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कक्षा छह में तुरंत टेस्ट लेकर बच्चों को प्रवेश दे दिया जाता है। धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार सीटें खाली रहने पर आगे दूसरे और तीसरे चरण में भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.