जीआईसी एटा में आयोजित होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, 512 हुए आवेदन
एटा, जुलाई 3 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा जीआईसी एटा में आयोजित होगी। परीक्षा की तिथि अभी शासन से निर्धारित नहीं की गई है। केन्द्र बनाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि जनपद में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 512 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें 426 हाईस्कूल और 86 इंटरमीडिएट के हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कालेज एटा में कराया जाएगा। परीक्षा की तिथि अभी तक शासन से घोषित नहीं की गई है। शासन से तिथि आयोजित ही परीक्षा करायी जाएगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 30 जून तक प्राप्त हुए आवेदन पत्रों के बारे में बोर्ड और शासन को अवगत कराया गया है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.