एटा, मई 25 -- सोमवार को विश्व फुटबॉल दिवस पर जिला फुटबाल संघ ने राजकीय इंटर कॉलेज एटा में चलाये जा रहे फुटबाल प्रशिक्षण अभियान के तहत मंडल, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जिला व्यायाम शिक्षक प्रधानाचार्य प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आज विश्व फुटबॉल दिवस है। 25 मई को प्रतिवर्ष वर्ल्ड फुटबॉल डे मनाया जाता है l 2000 वर्ष पूर्व चीन में फुटबॉल से मिलता-जुलता खेल की शुरुआत हुई। आधुनिक फुटबॉल खेल इंग्लैंड से शुरू हुआ l 1863 में इंग्लैंड में फुटबॉल के नियम-कायदे निर्धारित किए गए। जिला फुटबाल संघ संरक्षक एआरएम संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को फुटबॉल खेल से संबंधित जानकारी दी। जिला फुटबाल संघ सचिव राजीव यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान पर खेलने को प्रेरित किया।उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अन...