अंबेडकर नगर, अप्रैल 16 -- अम्बेडकरनगर संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के क्रम में जनपद में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता बढ़ाने के लिए से पुस्तक मेले का आयोजन जीआईसी अकबरपुर में किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और पुस्तकों के विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषद द्वारा अधिकृत पाठ्य पुस्तकों के प्रचार-प्रसार, अभिभावकों को जागरूक करने तथा छात्रों को पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता का आयोजन किया जाएगा। सभी संबंधित विद्यालयों और विक्रेताओं को इस कार...