फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद,संवाददाता। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 फरवरी को आईएमटी सेक्टर-69 में संचालित जींस धुलाई और रंगाई यूनिट पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान यूनिट में जींस पैंट की धुलाई और रंगाई का कार्य होता मिला तथा रसायनयुक्त गंदे पानी को बिना ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के सीधे सीवर में छोड़ा जा रहा था, जिससे प्रदूषण फैलने की आशंका है। मौके पर वैधता के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की ओर से सबइंस्पेक्टर सतबीर कटारिया के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ से विकास कुमार, जेई मौजूद रहे। जांच में सामने आया कि यूनिट श्री बाला जी प्रोसेस के नाम से संतोष नामक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी, जबकि जमीन रोहताश निवासी गांव चंदावली की बताई गई। टीम द्वारा वैध अनुमति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.