जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; कितने डिब्बे, क्या स्पीड?
नई दिल्ली, मई 27 -- रेलवे हरियाणा के जींद-सोनीपत खंड पर देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन चलाने जा रहा है। यह इको-फ्रेंडली ट्रेन होगी जिससे पलूशन नहीं होगा। इससे उत्सर्जन के नाम पर केवल जलवाष्प ही निकलेगी। इस तकनीक के साथ भारत जर्मनी, जापान और अमेरिका जैसे चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है। शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगी। इसके जींद में सुरक्षित हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग स्टेशन तैयार किया गया है। रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि जींद-सोनीपत खंड पर अब 10 कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल-आधारित ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे ने स्वच्छ परिवहन की दिशा में उदम उठाते हुए इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने लगेगी। यह 1200 केवी हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्सन सिस्टम से चलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.