जींद में होने वाली जनसभा में भाग लेने की अपील
गुड़गांव, जुलाई 10 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा हरियाणा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस रैली को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हरित और आधुनिक तकनीकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में 17 जुलाई को पीएम मोदी हरियाणा को हाइड्रोजन आधारित रेल परियोजना जैसी ऐतिहासिक सौगात देंगे। उन्होंने कहा हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली ट्रेनें भविष्य के भारत की पहचान बनेंगी। यह पहल प्रदूषण कम करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगी。 यह भी पढ़ें- देश की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.