सहरसा, दिसम्बर 10 -- सहरसा, संवाद सूत्र। जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत दिवारी पंचायत के मध्य विद्यालय भरौली परिसर में मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर 76 विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह का अभिनन्दन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ अतिथि रामनारायण सिंह, शिवदर्शन सिंह,गणेश सिंह,कमलेश्वरी सिंह,शिवशंकर सिंह,मिथलेश सिंह के द्वारा भरौली निवासी नवनिर्वाचित विधायक को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सि‌मरी बरिख्तयारपुर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़‌कर भाग लिया।विधायक ने अपने सम्बोधन में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।विधायक ने गांव वालों के साथ अपने पिता स्व विष्णुदेव सिंह की याद में एक मिनट का मौन रखा।उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित किया है...