उन्नाव, मार्च 7 -- अचलगंज। संवाददाता रंगोत्सव की शाम जिस सिपाही के युवक को थप्पड़ मारने से आक्रोश भड़का उसे अवकाश पर भेज दिया गया। मामले में नामजद एक भी बवाली को पुलिस शुक्रवार देर शाम पकड़ नहीं पाई। अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त के फोटो-वीडियो का सहारा लेने के साथ मुखबिर तंत्र को लगाया गया है। गांव में पसरे सन्नाटे के तनाव को देखते हुए दो एसआई और 12 से अधिक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।थाने का सिपाही अमरजीत तेवतिया चार अप्रैल की शाम हड़हा गांव में अपनी कार से दो हमराहियों के साथ जुआ पकड़ने पहुंचा। उसे देख भगदड़ मची तो गांव के अंकित सोनकर को खदेड़कर पकड़ लिया। उसके थप्पड़ लगाते हुए कार में बैठाने की कोशिश की। बस यहीं से ग्रामीणों में आक्रोश फूट गया, जोकि सड़क पर दिखा। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस फोर्स पर आक्रोशितों ने ईंट-पत्थर से चलाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.