प्रमुख संवाददाता, जुलाई 18 -- मेरठ में ड्राइवर के इश्क में पत्नी ने पति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। घटना हस्तिनापुर में अंजाम दी गई। लेकिन जिस सांप से पति अतुल को डसवाकर मारा गया। वहीं सांप पत्नी दामिनी और प्रेमी तुषार की गिरफ्तारी की वजह बना। बहसूमा के भंडोरा गांव निवासी अतुल (32 ), पत्नी दामिनी और छह साल के बेटे मानिक के साथ हस्तिनापुर की जे ब्लॉक कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। कॉलोनी के पास ही दंपति ने कृष्णा किड्स स्कूल संचालित किया हुआ था। दामिनी ने प्रेमी स्कूल ड्राइवर तुषार के इश्क में पति अतुल को दूध में 10 नींद की गोलियां खिलाई और जहरीले सांप से डसवा कर हत्या कर दी। घटना को सर्पदंश से मौत दिखाने की कोशिश की गई।ऐसे पकड़े गए दामिनी और तुषार सांप घर के अंदर कैसे घुसा और अंदर कमरे में अतुल के बेड तक कैसे पहुंचा, ये बात पुलिस को खट...