सीतामढ़ी, जून 7 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में उस समय कौतूहल की स्थिति बन गई, जब सर्पदंश से पीड़ित एक युवक इलाज कराने के लिए अपने साथ उस सांप को भी डिब्बे में बंद कर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यह भी पढ़ें- जिस सांप ने काटा, उसे डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, देखने वालों में मच गया हड़कंपसांप का चौंकाने वाला दृश्य सांप को देखते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच दहशत का माहौल हो गया। वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के यमुना बराही गांव निवासी सियाराम साह के पुत्र हृदय लाल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि हृदय लाल अपने खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर को जकड़ लिया। युवक ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए ...