वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग सितंबर में जारी होनी है। इस महीने के अंत तक मानकों के तहत सर्वे करके भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जानी है। इसके मद्देनजर नगर निगम ने तैयारी और आंतरिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।

प्रथम वार्ड रैंकिंग पहली बार शहर के साथ वार्डवार रैंकिंग भी जारी होगी। इसके लिए निगम प्रशासन तीन सबसे स्वच्छ वायु वाले तीन वार्डों की सूची भी बनाएगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत जारी होने वाली रैंकिंग में सड़क पर धूल, कचरे का पहाड़, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करना, सड़कों पर गड्ढों की संख्या आदि आधारों पर रैंकिंग जारी होती है।

वार्डों का चयन नगर निगम की ओर से तीन वार्डों का चयन करके उनके नाम राज्यस्तरीय एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी को भेजा जाएगा। इनमें से किसी एक वार्ड का ...