उरई, अप्रैल 3 -- उरई। अनुबंध पर निजी बसों को मुख्यमंत्री बस सेवा के नाम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। उरई रोडवेज डिपो में दर्जन भर बस संचालकों ने आवेदन किए थे, उनका स्थलीय सर्वे होने लगा है। शुक्रवार को उरई डिपो के अधिकारियों ने क्षेत्रों में मौका मुआयना कर रूटों को देखा। इस दौरान कई रूट कच्चे मिले। एआरएम केके ने बताया कि अभी मौके पर जाकर रूटों की प्रगति देखी जा रही है। दो, तीन दिनों में फाइनल कर बसें चलने लगेगी। हर गांव को परिवहन बस सेवा से जोड़ने के लिए शासन ने अनुबंध को अवसर प्रदान किया है। एआरएम उरई डिपो ने बताया कि पिछले दिनों योजना के तहत 11 लोगों ने विभाग से अनुबंध कर बसें चलाने के लिए आवेदन किया था। इन पर विचार करने के बाद अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बस स्टेशन इंचार्ज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.