जिस मामले में लगा जुर्माना, जांच समिति को वही व्यवस्था लगी बेहतर
लखनऊ, अगस्त 29 -- स्मार्ट मीटरों का कनेक्शन शून्य बैलेंस पर कटने और रीचार्ज के बाद तय समय में जुड़ न पाने पर नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन पर भले ही जुर्माना लगाया था, लेकिन स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता की जांच करने वाली समिति को पावर कॉरपोरेशन की यही व्यवस्था सबसे अच्छी लगी। समिति ने जांच रिपोर्ट में इस व्यवस्था की सराहना की है।
समिति की प्रशंसा समिति द्वारा इस व्यवस्था की प्रशंसा करने के बाद एक बार फिर जांच समिति की रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समिति की इस टिप्पणी के बाद रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। रीचार्ज के अधिकतम दो घंटे के भीतर कनेक्शन जुड़ जाने चाहिए। हालांकि, 1.93 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.