जिस भाई की कलाई पर बांधी राखी, उसे बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें; चारों की दर्दनाक मौत
धौलपुर, अगस्त 30 -- रक्षाबंधन का त्योहार ठीक से गुजरा भी नहीं था कि राजस्थान के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मामला धौलपुर का है। यहां एक झटके में चार भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस भाई की कलाई पर बहनों ने रक्षाबंधन पर राखी बांधी थी, उसी भाई को डूबता देखकर तीनों बहनें उसे बचाने के लिए गहरे कुंड में कूद गईं। लेकिन पानी की गहराई ऐसी थी कि भाई के साथ तीनों बहनें भी बाहर नहीं निकल सकीं। हादसे में चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र में बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन कुंड की है। रविवार को हुए इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। एक साथ चार भाई-बहनों की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- नाम के आगे भाई ना लगाने पर चलीं लाठियां; खूनी संघर्ष में एक की मौत, 6 घायलभाई को डूबता देख खुद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.