जिस बेटी की हत्या के आरोप में बाप-भाई गए जेल, वो जिंदा लौट आई; एमपी में गजब हो गया!
बुरहानपुर, मई 28 -- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बेटी को मृत मानकर पुलिस ने उसके पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया. अब वही बेटी जिंदा सामने आ गई है। महाराष्ट्र पुलिस की इस बड़ी लापरवाही के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना पुख्ता पहचान और डीएनए जांच के किसी को हत्यारा कैसे घोषित कर दिया गया? मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के खड़की गांव का है। यहां रहने वाली शिवानी कलमेकर अप्रैल महीने में अरुण नामक युवक के साथ लापता हो गई थी। परिजनों ने 1 मई को खकनार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसी बीच महाराष्ट्र के जलगांव जामोद क्षेत्र में एक सिर कटी और जली हुई अज्ञात युवती की लाश मिली। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.